इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं राजस्थान की प्रसिद्ध हस्तकलाओं पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न (Rajasthan ki hastkala MCQ) जिनमें Selected MCQs शामिल होंगे जो बार-बार exams में पूछे जाते हैं।
राजस्थान को धरोहरों की धरती कहा जाता है क्योंकि यहाँ की कला, संस्कृति, लोक नृत्य, लोक संगीत, वाद्ययंत्र, चित्रकला, स्थापत्य कला, मेले-त्योहार और पारंपरिक वेशभूषा विश्वभर में प्रसिद्ध है।
राजस्थान अपनी समृद्ध कला और संस्कृति के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। यहाँ की हस्तकलाएँ न केवल राज्य की पहचान हैं बल्कि राजस्थानी जीवनशैली, परंपराओं और सृजनात्मकता का अनोखा संगम भी प्रस्तुत करती हैं। चाहे वह ब्लू पॉटरी जयपुर की हो, थेवा कला प्रतापगढ़ की, या मोलेला की टेराकोटा मूर्तियाँ हर कला का अपना इतिहास और महत्व है।
यदि आप Rajasthan के Competitive exams की तैयारी कर रहे हैं जैसे कि RPSC, RSMSSB, Patwari, Police, BSTC, REET, 1st Grade, 2nd Grade, 3rd Grade तो यह Rajasthan ki hastkala MCQ आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।
Rajasthan ki hastkala MCQ
Q.1 तारकशी के आभूषण के लिये राजस्थान का कौनसा स्थान प्रसिद्ध है?
(A) बाड़मेर
(B) चित्तौड़गढ़
(C) नाथद्वारा
(D) उदयपुर
Answer= (C) नाथद्वाराQ.2 नाथद्वारा में श्रीनाथजी की प्रतिमा के पीछे सज्जा के लिए प्रयुक्त चित्रित परदा……. कहलाता है ?
(A) रागमाला
(B) पिछवाई
(C) बारहमासा
(D) नल-दमयंती कथा
Answer= (B) पिछवाईQ.3 ‘बेवाण’ कला सम्बन्धित है ?
(A) काष्ठ कला से
(B) आंगन-चित्रण से
(C) मृण कला से
(D) प्रस्तर मूर्ति कला से
Answer= (A) काष्ठ कला सेQ.4 ‘नमदा’ का उत्पादन .. में होता है ?
(A) जयपुर
(B) बूंदी
(C) टोंक
(D) अजमेर
Answer= (C) टोंकQ.5 ‘बांधो और रंगो’ कला के लिये राजस्थान में कौन सा स्थान प्रसिद्ध है?
(A) बाड़मेर
(C) जोधपुर
(B) नाथद्वारा
(D) जयपुर
Answer= (C) जोधपुर ॥Q.6 राजस्थान सरकार द्वारा हस्तशिल्प/कला के क्षेत्र में राज्य स्तरीय पुरस्कार विजेता को कितनी राशि का पुरस्कार दिया जाता है?
(A) रु. 5,000
(B) रु. 25,000
(C) रु. 20,000
(D) रु. 50,000
Answer= (D) रु. 50,000Q.7 राजस्थान में खेलकूद का सामान कहां बनता है ?
(A) श्रीगंगानगर
(B) हनुमानगढ़
(C) उदयपुर
(D) कोटा
Answer= (B) हनुमानगढ़Q.8 पिछवाई चित्रांकन की विषयवस्तु क्या है?
(A) रासलीला
(B) गीतगोविंद
(C) बारहमाषा
(D) शिकार
Answer= (A) रासलीला