जैसलमेर दुर्ग का प्रथम साका कब हुआ?

जैसलमेर दुर्ग का प्रथम साका कब हुआ?

 (1) 1313 ई.

(2) 1427 ई.

(3) 1550 ई.

(4) उक्त कोई नहीं

Show Answer
 (1) 1313 ई.

Show Details
जैसलमेर में पहला साका अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण के समय हुआ था। जैसलमेर के शासक रावल मूलराज व कुंवर रतनसी वीरगति को प्राप्त हुए एवं वीरांगनाओं ने जौहर किया।

Additional Information

  • प्रथम साका-जैसलमेर में पहला साका उस समय हुआ जब दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी ने विशाल सेना के साथ आक्रमण कर दुर्ग को घेर लिया था। इसमें भाटी शासक रावल मूलराज, कुंवर रतन सिंह सहित अगणित योद्धाओं ने असिधारा तीर्थ में स्नान किया तथा ललनाओं ने जौहर का अनुष्ठान किया।.
  • दूसरा साका -फिरोजशाह तुगलक के शासन के प्रारंभिक वर्षों में हुआ रावल दूदा त्रिलोकसी व अन्य भाटी सरदारों और योद्धाओं ने शत्रु सेना से लड़ते हुए वीरगति पाई और दुर्गस्थ वीरांगनाओं ने जौहर किया।
  • तीसरा साका अर्ध साका कहलाता है – इसमें वीरों ने केसरिया तो किया (लड़ते हुए वीरगति पाई) लेकिन जौहर नहीं हुआ अतः इसे आधा साका ही माना जाता है यह घटना 1550 ईस्वी की है जब राव लूणकरण वहां का शासक था।

Related Questions

Q. राज्य के किस दुर्ग में ढाई साके हुए थे?

Show Answer
जैसलमेर दुर्ग

Q. जैसलमेर का दुर्ग किस नाम से प्रसिद्ध है ?

Show Answer
सोनार किला

Q. जैसलमेर दुर्ग किन शासकों ने बनवाया था?

Show Answer
भाटी

Web Title : jaisalmer durg ka pratham saka kab hua tha

Leave a Comment