56. निम्न में से कौनसा दुर्ग जयपुर जिले में अवस्थित नहीं है?
(1) चौमुँहागढ़ दुर्ग
(2) माधोराजपुरा का किला
(3) लक्ष्मणगढ़ दुर्ग
(4) नाहरगढ़ दुर्ग
57. निम्न में से कौनसा दुर्ग वन दुर्ग की श्रेणी में नहीं आता? .
(1) रणथंभौर दुर्ग
(2) बयाना दुर्ग
(3) तिमनगढ़ दुर्ग
(4) भटनेर दुर्ग
58. मेवाड़ में सर्वाधिक दुर्गों का निर्माण किसने करवाया?
(1) महाराणा प्रताप ने
(2) महाराणा सांगा ने
(3) महाराणा कुंभा ने
(4) रावल रतनसिंह ने
59. ‘साबात’ क्या होता है?
(1) किले में जौहर करने के लिए बनाया गया स्थान।
(2) किले की प्राचीर पर हमला करने के लिए रेत और अन्य वस्तुओं से निर्मित एक ऊँचा चबूतरा।
(3) गाय या भैंस के मोटे चमड़े की छावन से ढंका हुआ एक चौड़ा रास्ता जिसमें किले वालों की मार से सुरक्षित बचकर आक्रांता किले के बहुत नजदीक तक पहुँच जाते थे।
(4) किले तक गोपनीय रूप से पहुँचने के लिए बनाई गई सुरंग।
60. राजपूतों के नगरों और प्रासादों का निर्माण पहाड़ियों में हुआ इसका प्रमुख कारण क्या था?
(1) वहाँ शत्रुओं के विरुद्ध प्राकृतिक सुरक्षा के साधन थे।
(2) राजपूत प्रकृति-प्रेमी थे।
(3) राजपूत नगर जीवन से घृणा करते थे।
(4) उक्त सभी सत्य हैं।