Rajasthan ki hastkala MCQ | राजस्थान की लोक कला के प्रश्न

इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं राजस्थान की प्रसिद्ध हस्तकलाओं पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न (Rajasthan ki hastkala MCQ) जिनमें Selected MCQs शामिल होंगे जो बार-बार exams में पूछे जाते हैं।

राजस्थान को धरोहरों की धरती कहा जाता है क्योंकि यहाँ की कला, संस्कृति, लोक नृत्य, लोक संगीत, वाद्ययंत्र, चित्रकला, स्थापत्य कला, मेले-त्योहार और पारंपरिक वेशभूषा विश्वभर में प्रसिद्ध है।

राजस्थान अपनी समृद्ध कला और संस्कृति के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। यहाँ की हस्तकलाएँ न केवल राज्य की पहचान हैं बल्कि राजस्थानी जीवनशैली, परंपराओं और सृजनात्मकता का अनोखा संगम भी प्रस्तुत करती हैं। चाहे वह ब्लू पॉटरी जयपुर की हो, थेवा कला प्रतापगढ़ की, या मोलेला की टेराकोटा मूर्तियाँ हर कला का अपना इतिहास और महत्व है।

यदि आप Rajasthan के Competitive exams की तैयारी कर रहे हैं जैसे कि RPSC, RSMSSB, Patwari, Police, BSTC, REET, 1st Grade, 2nd Grade, 3rd Grade तो यह Rajasthan ki hastkala MCQ आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।

Rajasthan ki hastkala MCQ

Q.1 तारकशी के आभूषण के लिये राजस्थान का कौनसा स्थान प्रसिद्ध है?
(A) बाड़मेर
(B) चित्तौड़गढ़
(C) नाथद्वारा
(D) उदयपुर
Answer= (C) नाथद्वारा

Q.2 नाथद्वारा में श्रीनाथजी की प्रतिमा के पीछे सज्जा के लिए प्रयुक्त चित्रित परदा……. कहलाता है ?

(A) रागमाला

(B) पिछवाई

(C) बारहमासा

(D) नल-दमयंती कथा

Answer= (B) पिछवाई

Q.3 ‘बेवाण’ कला सम्बन्धित है ?
(A) काष्ठ कला से
(B) आंगन-चित्रण से
(C) मृण कला से
(D) प्रस्तर मूर्ति कला से
Answer= (A) काष्ठ कला से

Q.4 ‘नमदा’ का उत्पादन .. में होता है ?
(A) जयपुर
(B) बूंदी
(C) टोंक
(D) अजमेर
Answer= (C) टोंक

Q.5 ‘बांधो और रंगो’ कला के लिये राजस्थान में कौन सा स्थान प्रसिद्ध है?

(A) बाड़मेर

(C) जोधपुर

(B) नाथद्वारा

(D) जयपुर

Answer= (C) जोधपुर ॥

Q.6 राजस्थान सरकार द्वारा हस्तशिल्प/कला के क्षेत्र में राज्य स्तरीय पुरस्कार विजेता को कितनी राशि का पुरस्कार दिया जाता है?
(A) रु. 5,000
(B) रु. 25,000
(C) रु. 20,000
(D) रु. 50,000
Answer= (D) रु. 50,000

Q.7 राजस्थान में खेलकूद का सामान कहां बनता है ?
(A) श्रीगंगानगर
(B) हनुमानगढ़
(C) उदयपुर
(D) कोटा
Answer= (B) हनुमानगढ़

Q.8 पिछवाई चित्रांकन की विषयवस्तु क्या है?

(A) रासलीला

(B) गीतगोविंद

(C) बारहमाषा

(D) शिकार

Answer= (A) रासलीला

Q.9 अपने बहुआयामी रूपों जैसे ऊंट की खाल का मीनाकारी, स्वर्ण मीनाकारी और महलों और हवेलियों में चित्रों (उस्ता कला) के लिए विश्व प्रसिद्ध है ?
(A) उदयपुर
(B) जोधपुर
(C) गंगानगर
(D) बीकानेर
Answer= (D) बीकानेर

Q.10 राजस्थान में कशीदाकारी कहां की प्रसिद्ध है ?
(A) जयपुर
(B) जोधपुर
(C) बाड़मेर 
(D) उदयपुर
Answer= (C) बाड़मेर

Q.11 राजस्थान में दरिया कहां की प्रसिद्ध है ?
(A) बाड़मेर
(B) जयपुर
(C) भीलवाड़ा
(D) नागौर
Answer= (D) नागौर

Q.12 जटपटी कहां की प्रसिद्ध है ?
(A) जयपुर
(B) नागौर
(C) बाड़मेर
(D) बीकानेर
Answer= (D) बीकानेर

Q.13 मोठड़ा कहा का प्रसिद्ध है?
(A) नागौर
(B) बीकानेर
(C) जोधपुर
(D) जयपुर
Answer= (C) जोधपुर

Q.14 पिछवाई चित्रकला किस देवता से संबंधित है?
(A) शिव जी
(B) विष्णु जी
(C) श्रीकृष्ण जी
(D) राम जी
Answer= (C) श्रीकृष्ण जी (श्रीनाथजी)

Q.15 थेवा कला किस स्थान से संबंधित है ?
(A) जयपुर
(B) नाथद्वारा
(C) प्रतापगढ़
(D) बीकानेर
Answer= (C) प्रतापगढ़

Q.16 राजस्थान में लकड़ी के खिलौने कहां के प्रसिद्ध है?
(A) उदयपुर
(B) बांसवाड़ा
(C) झुंझुनू
(D)चित्तौड़गढ़
Answer= (D)बस्सी, चित्तौडगढ़

Q.17 कागजी पॉटरी कहां की प्रसिद्ध है ?
(A) जयपुर
(B) अलवर
(C) बीकानेर
(D) किशनगढ़
Answer= (B) अलवर

Q.18 ‘उस्ता कला’ के विकास के लिए ‘उस्ता कैमल हाइड केन्द्र’ की स्थापना 1975 ई. में कहाँ की गई थी?
(A) जैसलमेर
(B) नागौर
(C) बीकानेर
(D) बाड़मेर
Answer= (C) बीकानेर

Q.19 रूपाहली और सुनहरी (स्वर्णिम ) छपाई राजस्थान के किन जिलों में प्रसिद्ध है?
(A) जयपुर, जोधपुर और जैसलमेर
(B) अजमेर, टोंक और बांसवाड़ा
(C) किशनगढ़, चित्तौड़गढ़ और कोटा
(D) बूंदी, पाली और सिरोही
Answer= (C) किशनगढ़, चित्तौड़गढ़ और कोटा

Q.20 ‘मोती भारत’ किस जिले में पारंपरिक कढ़ाई का नाम है?
(A) जालौर
(B) सीकर
(C) बूंदी
(D) पाली
Answer= (A) जालौर

Leave a Comment