Rajasthan ki mitiya MCQ | राजस्थान की मिट्टियाँ

राज्य के प्रत्येक क्षेत्र में मिट्टी की बनावट, रंग, उपजाऊ शक्ति और खनिज तत्वों में अंतर देखा जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे Rajasthan Police, RPSC, REET, Patwari, Gram Sevak, और Rajasthan GK में राजस्थान की मिट्टियों से जुड़े प्रश्न (Rajasthan ki mitiya MCQ) अक्सर पूछे जाते हैं।

इस आर्टिकल में हम राजस्थान की प्रमुख मिट्टियों — जैसे मरुस्थलीय रेतयुक्त मिट्टी, लाल मिट्टी, भूरी मिट्टी, काली मिट्टी (रेगर), पहाड़ी मिट्टी और सीरोज़म मिट्टी — पर आधारित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) प्रस्तुत कर रहे हैं।

इन प्रश्नों के माध्यम से आप न केवल अपनी तैयारी को मजबूत करेंगे बल्कि राजस्थान की कृषि, भौगोलिक स्थिति और प्राकृतिक संसाधनों की समझ को भी गहरा कर पाएंगे।

Rajasthan ki mitiya MCQ

Q.1 राजस्थान में भूरी मिट्टी कहां पाई जाती है ?
(A) बीकानेर और जैसलमेर
(B) कोटा और बाँसवाड़ा
(C) बाड़मेर और गंगानगर 
(D) धौलपुर और सिरोही
Answer= (B) कोटा और बाँसवाड़ा

Q.2 सीरोजम मिट्टी कहां पाई जाती है ?

(A) थार मरुस्थल में

(B) अरावली पर्वतमाल के पश्चिमी क्षेत्र में

(C) बनास नदी के तटीय भाग में

(D) मेवाड़ के पठारी क्षेत्र में

Answer= (B) अरावली पर्वतमाल के पश्चिमी क्षेत्र में

Q.3 मृदा में नवीन वर्गीकरण में राजस्थान में ‘अल्फिसोल्स’ मिट्टी कहाँ पाई जाती है?
(A) जैसलमेर और बाड़मेर
(B) चूरू, झुन्झुनूँ और सीकर में
(C) जयपुर, अलवर, दौसा और कोटा में
(D) प्रतापगढ़ और सिरोही
Answer= (C) जयपुर, अलवर, दौसा और कोटा में

Q.4 कपास की खेती के लिए कौन सी मिट्टी उपयुक्त है?
(A) मिश्रित लाल एवं पीली मृदा
(B) भूरी जलोढ़ मृदा
(C) लाल लोमी मृदा
(D) मध्यम काली मृदा
Answer= (D) मध्यम काली मृदा

Q.5 राजस्थान के निम्न में से किस क्षेत्र में मरुस्थलीय मृदा नहीं पायी जाती है?
(A) चूरू
(B) कोटा
(C) नागौर
(D) जोधपुर
Answer= (B) कोटा ॥

Q.6 राजस्थान के किस प्रदेश में वर्टी मृदा मिलती है ?
(A) शेखावाटी
(B) घग्घर का मैदान
(C) लूनी बेसिन
(D) हाड़ौती का पठार
Answer= (D) हाड़ौती का पठार

Q.7 राजस्थान के किस क्षेत्र में बहुतायत में काली मिट्टी पाई जाती है?
(A) पूर्वी मैदान
(B) थार क्षेत्र
(C) हाड़ौती क्षेत्र
(D) जयपुर क्षेत्र
Answer= (C) हाड़ौती क्षेत्र

Q.8 चम्बल बेसिन की खण्ड भूमि को कहा जाता है ?

(A) सेम

(B) अवनलिकायें

(C) चादर धुलन

(D) भूमिसर्पण

Answer= (B) अवनलिकायें

Q.9 निम्न में से कौन-सी pH परास क्षारीय मृदा की सूचक है?
(A) 2.3 से 3.6
(B)7 7 से ऊपर
(C) 4.2 से 4.8
(D) 7
Answer= (B)7 7 से ऊपर

Q.10 निम्न में से किस प्रकार की मिट्टी में स्वयं जुताई का गुण पाया जाता है?
(A) शुष्क
(B) जलोढ़
(C) काली
(D) लेटेराइट
Answer= (C) काली

Q.11 कौनसी मृदा को ऊसर, कल्लर, रेह, अल्कलाईन आदि के रूप में भी जाना जाता है?
(A) लवणीय
(B) लाल
(C) भूरी
(D) जलोढ़
Answer= (A) लवणीय

Q.12 लाल-चिकनी बलुई मिट्टी (लाल-लोमी) राजस्थान के कौनसे जिलों में पायी जाती है?
(A) अजमेर – पाली 
(B) बाराँ – झालावाड़
(C) उदयपुर – डूंगरपुर
(D) कोटा – चित्तौड़गढ़
Answer= (D) कोटा – चित्तौड़गढ़

Q.13 राजस्थान के किन जिलों के समूह में मुख्यतः कच्छारी मृदा पाई जाती है?
(A) भरतपुर-धौलपुर
(B) कोटा-बूँदी
(C) बाँसवाड़ा-डूंगरपुर
(D) बीकानेर-जैसलमेर 
Answer= (A) भरतपुर-धौलपुर

Q.14 राजस्थान के किन जिलों में मध्यम काली मिट्टी पाई जाती है?
(A) चूरू-झुन्झुनूं-सीकर
(B) उदयपुर-डूंगरपुर-बाँसवाड़ा
(C) टोंक-अजमेर-पाली
(D) कोटा-बूँदी-झालावाड़
Answer= (D) कोटा-बूँदी-झालावाड़ 

Q.15 राजस्थान के नागौर, पाली, जोधपुर और बाड़मेर जिलों में मुख्य रूप से कौनसी मिट्टी पायी जाती है?
(A) लाल बलुई मिट्टी 
(B) काली मिट्टी
(C) बलुई मृदा / मरूस्थली मृदा
(D) महीन काली मिट्टी
Answer= (C) बलुई मृदा / मरूस्थली मृदा

Q.16 पाली, नागौर, तथा सिरोही जिलों में किस प्रकार की मृदा पाई जाती है ?
(A) धूसर – भूरी (ग्रे – ब्राउन) जलोढ़
(B) रेगुर मिट्टी
(C) कच्छारी मिट्टी 
(D) पर्वतीय मिट्टी
Answer= (A) धूसर – भूरी (ग्रे – ब्राउन) जलोढ़

Q.17 किस मिट्टी का कण मोटा और नमी धारण करने की क्षमता कम होती है ?
(A) जलोढ
(B) रेतीली
(C) काली
(D) पीली
Answer= (B) रेतीली

Q.18 मुख्य फसल के साथ उग जाने वाले अवांछित एवं अनावश्यक पौधे या घास क्या कहलाते हैं ?
(A) सूड़
(B) बणी
(C) निनाण
(D) खरपतवार
Answer= (D) खरपतवार

Q.19 दक्षिणी- पूर्वी राजस्थान में किस मृदा की प्रधानता है?
(A) मध्यम काली मिट्टी
(B) रेतीली भूरी
(C) रेतीली मिट्टी
(D) लाल मिट्टी
Answer= (A) मध्यम काली मिट्टी

Q.20 ‘स्वस्थ धरा खेत हरा’ नारा निम्न में से किस योजना का है?
(A) समेकित बंजर भूमि विकास कार्यक्रम
(B) प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
(C) मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना
(D) इंडो डच जल निकासी परियोजना
Answer= (C) मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना

सरकार द्वारा ईधन या पशु चराई के लिए छोड़ी गई भूमि कहलाती है?
(A) डहरी
(B) रेह
(C) बणी
(D) बंजर
Answer= (C) बणी

Leave a Comment